मौसम विभाग के अनुसार जिलों में आज बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता,  (हि. स.) पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी 83 से 85 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद तथा कालिम्पोंग को छोड़कर उत्तर बंगाल के मैदानी जिलों में दिन के दौरान बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

एसएफआई के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज

एसएफआई के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज

संगठन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हिंसा और छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

जस्टिस घुगे ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला 

जस्टिस घुगे ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला 

समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।

फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा 

फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा 

रेल सेवा ठप होने के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच आवागमन के लिए यात्रियों की निर्भरता अब सड़क मार्ग पर बढ़ गई है।