बढ़ेगी सुविधा

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। 

By : Rani Thakur
पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। इन कियोस्क पर स्नैक्स और रेडीमेड पैकेज्ड फूड के साथ पका हुआ खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दर्शकों को जू घूमने के दौरान ब्रेकफास्ट और लंच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दोनों कियोस्क को अलग-अलग प्रवेश द्वारों के पास स्थापित करने की योजना है। पहला कियोस्क गेट नंबर एक और दूसरा गेट नंबर दो के पास बनाया जाएगा। इससे जू के अंदर घूम रहे दर्शकों को खाने-पीने के लिए झील के पास स्थित रेस्टोरेंट तक जाने की जरूरत नहीं होगी।

जू प्रबंधन के अनुसार, दोनों फूड कियोस्क में केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मांस, मछली, चिकेन और अंडे समेत किसी भी तरह के मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक रहेगी। कियोस्क में खाना तैयार करने के लिए इंडक्शन चूल्हे का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

कियोस्क के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद चयनित वेंडर को काम आवंटित किया जाएगा। कियोस्क तैयार करने के लिए वेंडर को करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर तक दोनों फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है।

वर्तमान में जू परिसर में दर्शकों के लिए मुख्य रूप से झील के पास स्थित मयूर रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है। झील के सामने बने रेस्टोरेंट के लॉन में बैठकर दर्शक खाने-पीने का आनंद लेते हैं। हालांकि, जू के उस हिस्से तक नहीं पहुंचने वाले लोगों के लिए खाने-पीने के विकल्प सीमित हैं।

गेट के पास कियोस्क शुरू होने से दर्शकों को घूमने के दौरान आसानी से खाने-पीने की चीजें मिल सकेंगी। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी। स्नैक्स और पैकेज्ड फूड के साथ पका हुआ खाना मिलने से सुबह के नाश्ते और दोपहर के भोजन की जरूरत भी पूरी हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।