कार्रवाई 

EOU का बड़ा एक्शन: बिहार में BDO के आवास और कार्यालय पर रेड, जानिए क्या है मामला

आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी की जा रही है। 

By : Rani Thakur
EOU का बड़ा एक्शन: बिहार में BDO के आवास और कार्यालय पर रेड, जानिए क्या है मामला

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी की जा रही है। 

दरभंगा में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित BDO के किराए के आवास और कार्यालय समेत मुजफ्फरपुर स्थित BDO कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

बहादुरपुर के जनकपुरी मोहल्ला स्थित आवास पर EOU की टीम जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान BDO आनंद कुमार विभूति आवास पर मौजूद नहीं हैं, जबकि उनकी पत्नी से टीम पूछताछ कर रही है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। EOU सूत्रों के अनुसार, विभागीय शिकायत के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है।

फिलहाल तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से संबंधित जानकारी की जांच की जा रही है। OU की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है।