Overlooked Trio
एक्सक्लूसिव

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन हर बार चयनकर्ताओं की सूची में हर नाम शामिल हो, ऐसा नहीं होता.

By : Amisha Pathak
वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन हर बार चयनकर्ताओं की सूची में हर नाम शामिल हो, ऐसा नहीं होता. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम सामने आ चुकी है और इस बार स्क्वाड में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है. वहीं, कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो टीम में जगह बनाने से चुक गए. 27 सितंबर को होने वाली इस सीरीज के लिए BCCI ने नियमित कप्तान शुभमन गिल को कमान सौंपी है. नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. इस बीच उन 3 खिलाड़ियों के नाम चर्चा में है, जिन्हें इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया.

मोहम्मद शमी 

मोहम्मद शमी का नाम पहले नंबर पर है क्योंकि उन्होंने भारत के लिए पिछला मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में खेला था. और हर बार की तरह फैंस को इस बार भी इस सीरीज में शमी से बहुत उम्मीद थी. हाल ही में मोहम्मद शमी ने टली ट्रॉफी में मैदान पर वापसी की थी. जहां उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए सात विकेट अपने नाम किए थे. इसके बावजूद वेस्टइंडिज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. शमी का टीम से बाहर होना इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि वह लंबे समय से भारतीय टीम के अहम तेज गेंदबाजो में रहे हैं.

ऋषभ पंत

भारत के लिए लगातार प्रतिनिधत्व कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वनडे टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. उन्होंने भारत के लिए इससे पहले साल 2024 में वनडे खेला था. वहीं, उन्हें फॉर्मेट की टीम से दूर हुए दो साल से भी ज्यादा वक्त हो चुका है.

प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि, उन्हें टी20 सीरीज के लिए चुना गया है. प्रिंस ने जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर एक वनडे मुकाबला खेला था और इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरज में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. वह एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीमों में भी शामिल नहीं हैं. ऐसे में आगामी वनडे सीरीज के स्क्वॉड से उनका बाहर रहने के चयन को लेकर चर्चा का एक विषय बन गया है.

वेस्टइंडीज सीरीज ODI के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल 9 (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ा, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर.

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

संबंधित सामग्री

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

रोहित शर्मा OUT, पंत IN? वेस्टइंडिज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की ODI टीम

रोहित शर्मा OUT, पंत IN? वेस्टइंडिज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की ODI टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्कवॉड का ऐलान जल्द किया जाएगा.

सैमसन-अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अफगानिस्तान को फिर 7 विकेट से रौंदा; सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

सैमसन-अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अफगानिस्तान को फिर 7 विकेट से रौंदा; सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

अफगानिस्तान से मिले 160 रनों की जीत का लक्ष्य 14.5 ओवरों में टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होने जा रहा है. दूसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप  का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया.