न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव/आरा: बिहार के बेलोटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद जवई निया गांव के विस्थापितों की परेशानी बढ़ गई है। इस गांव के विकास के लिए भरत भूषण तिवारी लगातार आवाज उठाते आए थे, लेकिन आज विस्थापितों के भरतपुर गांव की स्थिति खराब हो गई है।
जब न्यूज़ 11 संवाददाता संजय श्रीवास्तव ने जायजा लिया तो वहां पर चारों तरफ गांव के पास पानी भरा हुआ था। गांव के लोगों को बाढ़ के पानी से होकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है। मात्र एक नाव वह भी प्राइवेट है जो नि:शुल्क चल रहा है। वहां के लोगों का कहना था कि भरत तिवारी के सपने को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है।