औचक निरीक्षण

मंडल कारा में DM का औचक निरीक्षण, सुनी बंदियों की समस्याएं

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने मंडल कारा चनावे का निरीक्षण किया। इस दौरान कारा परिसर में बंदी दरबार लगाया गया, जहां डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें सुनीं। 

By : Rani Thakur
मंडल कारा में DM का औचक निरीक्षण, सुनी बंदियों की समस्याएं

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज:
गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने मंडल कारा चनावे का निरीक्षण किया। इस दौरान कारा परिसर में बंदी दरबार लगाया गया, जहां डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें सुनीं। बंदियों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं को डीएम के सामने रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जेल में बंदियों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और उनके साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने मंडल कारा चनावे का निरीक्षण कर कारा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोजित बंदी दरबार में डीएम ने बंदियों से आमने-सामने बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को नियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि कारा में निरुद्ध बंदियों को निर्धारित नियमों के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही बंदियों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस दौरान मंडल कारा के अधीक्षक समेत कारा प्रशासन के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।


 

संबंधित सामग्री

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।