नई जिम्मेदारी 

बिहार लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष बनीं हरजोत कौर बम्हरा, जानें यह IAS कौन हैं

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी गई है। 

By : Rani Thakur
बिहार लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष बनीं हरजोत कौर बम्हरा, जानें यह IAS कौन हैं

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी गई है। राज्य प्रशासन में लंबे समय से सक्रिय हरजोत कौर अपनी कार्यकुशलता और सख्त निर्णयों के लिए पहचानी जाती हैं। 

BPSC जैसे महत्वपूर्ण आयोग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध परीक्षा प्रक्रियाओं को संचालित करने की बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। प्रशासनिक गलियारों में उनकी नियुक्ति को आयोग की कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच की बिहार कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

हरजोत कौर की गिनती प्रशासन में कड़क और स्पष्टवादी अधिकारियों में होती है। निर्णय लेने में तत्परता और प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की उनकी शैली की वजह से वे हमेशा सुर्खियों में रही हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के नए अध्यक्ष के तौर पर उनके सामने परीक्षाओं का पारदर्शी संचालन, समय पर परिणाम जारी करना और अभ्यर्थियों के विश्वास को बनाए रखना सबसे प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। बीपीएससी के चेयरमैन रवि मनुभाई परमार के लंबी छुट्टी पर जाने के कारण उनको ये जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।