सख्ती

चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में फर्जीवाड़े का आरोप, नवादा DTO का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

नवादा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है।

By : Rani Thakur
चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में फर्जीवाड़े का आरोप, नवादा DTO का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आपराधिक साजिश के तहत चोरी की स्कॉर्पियो के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़ा कर वाहन का रजिस्ट्रेशन दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराने में मदद की गई।

मामला वर्ष 2021 में गोपालगंज DTO कार्यालय से जुड़ा है, जहां उस समय कन्हैया लाल लिपिक के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, चोरी हुई स्कॉर्पियो का मूल नंबर JH 01 CJ 7840 था, जिसे बदलकर BR 06 PD 9070 कर दिया गया था। 

इंजन और चेसिस नंबर पुराने ही थे। आरोप है कि बिना सही मिलान के रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर EOU ने 20 नवंबर 2025 को कांड संख्या 42/25 दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है।