मदद

नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंचे।

By : Rani Thakur
नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक मदद

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
समस्तीपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। पप्पू यादव बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अपने साथ नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे। 

उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये दिए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले के कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है, जिससे लोगों के सामने भोजन, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी बढ़ गई है।

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>