न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी की ओर से खास तैयारी की गई है।
17 सितंबर को ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।
पटना में भी कार्यक्रम को लेकर पोस्टर्स लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों तक आशीर्वाद का दीया जलाने और सेवा अभियान से जुड़ने का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
इन पोस्टर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ सेवा और समर्पण का संदेश प्रमुखता से नजर आ रहा है।