न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा पर रोहिणी ने X पोस्ट के जरिए तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
रोहिणी आचार्य ने RJD पर निशाना साधते हुए अवसरवादियों को तरजीह देने का आरोप लगाया है।
विधान परिषद चुनाव से पहले रोहिणी आचार्य ने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले समर्पित नेताओं-कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना उनका घोर अनादर है।
साथ ही रोहिणी ने इसे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र, जमीनी कैडर और लालू जी की विचारधारा के लिए बड़ा आघात बताया है।