गुड न्यूज!

रोहतासगढ़ किले तक फिर दौड़ेगा रोपवे! 13 करोड़ की योजना को मिली रफ्तार, DM ने दिए जांच के निर्देश

रोहतास जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोहतास प्रखंड से रोहतासगढ़ किला तक कैमूर पहाड़ी पर रोपवे बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

By : Rani Thakur
रोहतासगढ़ किले तक फिर दौड़ेगा रोपवे! 13 करोड़ की योजना को मिली रफ्तार, DM ने दिए जांच के निर्देश

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम:
खबर सासाराम से है, जहां रोहतास जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोहतास प्रखंड से रोहतासगढ़ किला तक कैमूर पहाड़ी पर "रोपवे" बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। बता दें कि लगभग 13 करोड़ की लागत से यहां रोपवे का निर्माण होना है लेकिन पिछले साल अचानक तकनीकी खराबी के कारण निर्माण के दौरान ही ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। 

बता दें कि तात्कालिक सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करने वाले थे। उससे पहले ही यह ध्वस्त हो गया था। इसके बाद पर्यटन की जो उम्मीदें थी। उसके साथ वह भी खत्म हो गई थी। लेकिन रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने एक बार फिर स्थल का जायजा लिया तथा रोपवे के निर्माण में जो तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, उसके जांच के निर्देश देते हुए कहा कि इस रोपवे निर्माण योजना की गति को तेज किया जा रहा है। 

साथ ही इसकी गुणवत्ता के लिए निर्माण के दौरान एक सुपरवाइजिंग कमेटी भी गठित की गई है, जो इसके निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखेगी। उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही कई निर्देश भी दिए। बता दें की रोहतासगढ़ किला तक जाने के लिए अगर इस रोपवे का निर्माण हो जाता है तो यहां पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>