विशेष पहल

बिहार के इस जिले में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को सैन्य प्रशिक्षण का भी मिलेगा अवसर

बिहार के मुजफ्फरपुर के औराई में केंद्र सरकार की 100 नए सैनिक स्कूल योजना के तहत एक सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। 

By : Rani Thakur
बिहार के इस जिले में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को सैन्य प्रशिक्षण का भी मिलेगा अवसर

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार में मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना के तहत मुजफ्फरपुर के औराई में भी सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है।

राज्य के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने को कहा है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

औराई में सैनिक स्कूल खोलने को लेकर मंत्री रमा निषाद ने पहले ही पहल की थी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के लिए औराई का चयन करने का आग्रह किया था।

मंत्री ने अपने पत्र में कहा था कि औराई क्षेत्र में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए यहां सैनिक स्कूल की स्थापना उपयोगी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन आधारित शिक्षा का अवसर मिल सकेगा।

रक्षा मंत्री की ओर से भेजे गए जवाब में बताया गया कि बिहार के मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले से इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद औराई में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजने की कवायद शुरू की जा रही है।

देश में प्रस्तावित नए सैनिक स्कूलों में पीपीपी मॉडल के तहत स्कूल स्थापित किए जाने हैं। औराई का चयन होने पर यहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो सकेगा। स्कूल खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की उम्मीद है।

मंत्री ने जिला पदाधिकारी को जल्द प्रस्ताव तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजने को कहा है। जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद केंद्र स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी। अब औराई के लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रस्ताव को कब मंजूरी मिलती है और सैनिक स्कूल की स्थापना की प्रक्रिया किस गति से आगे बढ़ती है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।