कबड्डी संघ

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: रविवार को बीजीएस परिसर, राजगंज में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव एवं जिला चेयरमैन प्रदीप कुमार मंडल ने की. बैठक में संघ के विस्तार और युवाओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया. इसी क्रम में बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया.

प्रमोद कुमार चौरसिया ने कबड्डी को जिले के गांवों, क्लबों और स्कूलों तक पहुंचाने तथा प्रखंड स्तर पर समितियां गठित करने की बात कही. उन्होंने प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग का आश्वासन देते हुए कबड्डी को ओलंपिक में शामिल कराने के प्रयास पर भी जोर दिया. संघ जल्द ही खेल कैलेंडर जारी करेगा. बैठक का संचालन जिला सचिव मंटू ठाकुर ने किया. इस दौरान संघ के शैलेंद्र कुमार भारती एवं बिरसा मुंडा क्लब गोमो के कौशिक चैटर्जी, आदित्य राज, ऋतिक कुमार, एतवारी महतो, मोहम्मद अरहन अहमद, सूरज कुमार, मिथुन महतो , कोच, आदित्य गोस्वामी, अरुण पाठक, अजय कुमार महतो, सोनू राम, पीयूष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित