अपराध

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह से चोरी हुई बाइक को शहर थाना पुलिस ने करीब 15 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. पुलिस ने रविवार को शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा से बाइक बरामद करते हुए शुभम पासवान को हिरासत में लिया. शुभम बांसडीह गांव का ही रहने वाला बताया गया है. मामले में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि बांसडीह निवासी दिलीप कुमार गुप्ता शनिवार रात अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए थे. रविवार सुबह उठने पर बाइक गायब मिली. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस के अनुसार, बाइक में GPS लगा हुआ था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने GPS की मदद से बाइक की लोकेशन ट्रेस की, जो मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक बरामद कर ली और बाइक के साथ शुभम पासवान को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की बाइक लेकर मेदिनीनगर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. पुलिस अब बाइक चोरी में उसकी भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

इस मामले में बाइक में लगा GPS पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ. GPS की मदद से पुलिस चोरी के बाद कुछ ही घंटों में बाइक की लोकेशन तक पहुंच गई और उसे बरामद कर लिया.

यह भी पढ़ें: केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य