फुटबॉल प्रतियोगिता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा गांव में विनापानी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पिताजूड़ी टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कृष्णा एफसी बंगाल की टीम उपविजेता रही.

फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे. कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. फाइनल मुकाबले के बाद उन्होंने विजेता पिताजूड़ी टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता कृष्णा एफसी बंगाल के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया.

डॉ. गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच और अवसर की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि केशरदा में विनापानी क्लब द्वारा आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार अवसर प्रदान करती है. ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है.

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए उन्हें खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है. गांव के मैदानों से ही भविष्य के अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं. उन्होंने क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के लगातार आयोजन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री बाप्तू साव, राजकुमार कर, भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, उत्पल बेरा, नारायण माण्डी, भवरंजन महतो, विनापानी क्लब के चंदन शिकारी, अर्जुन नायक, सुजीत दिगार, कृष्णा दिगार, चंदन दिगार, सुमीत पातर सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, खेलप्रेमी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया