कार्रवाई

लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, बिहार से सात गिरफ्तार 

नवादा जिले के वारिसलीगंज में लोन दिलाने के नाम पर दूसरे राज्यों के लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 

By : Rani Thakur
लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, बिहार से सात गिरफ्तार 

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा जिले के वारिसलीगंज में लोन दिलाने के नाम पर दूसरे राज्यों के लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाम गुप्त सूचना पर बैगराजपुर स्थित सरकारी विद्यालय और एचडीएफसी बैंक के समीप छापेमारी की। बैगराजपुर से पांच और बैंक के पास से दो आरोपित पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपितों में अमित कुमार, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार, गोपाल कुमार, रजनीश कुमार, संजय कुमार और रूपेश कुमार शामिल हैं। इनके पास से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, 9,500 रुपये नकद, ग्राहक डाटा और फिनो बैंक का एटीएम कार्ड बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपित बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देते थे। ग्राहक डाटा में दर्ज नंबरों पर फोन कर शुल्क के नाम पर ऑनलाइन रुपये मंगाए जाते थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।