Asian Games 2026
एक्सक्लूसिव

Asian Games 2026: एक शतक और 6 बड़े रिकॉर्ड ! शेफाली वर्मा ने टी20 क्रिकेट में मचाया तहलका

भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइल शुरू हो चुका है. जिसमें शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 49 गेंद जड़कर सेंचुरी बनाई है.

By : Amisha Pathak
Asian Games 2026: एक शतक और 6 बड़े रिकॉर्ड ! शेफाली वर्मा ने टी20 क्रिकेट में मचाया तहलका

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइल शुरू हो चुका है. जिसमें शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 49 गेंद जड़कर सेंचुरी बनाई है. इसी के साथ उन्होंने 6 बड़े रिकार्ड  भी तोड़ दिए हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच का यह मुकाबला  रोमांच से भरा रहा. शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 49 गेंद खेलकर 100 रन बनाए. 204.08 के तुफानी स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शेफाली वर्मा ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 9 छक्के जड़े. उनकी इस तुफानी बल्लेबाजी के सामने गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए.

शेफाली ने इस शतकीय पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसी मुकाबले में उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाली बल्लेबाजों की खास लिस्ट में भी जगह बना ली. आइए, जानते हैं, इस तूफानी शतक के दौरान शेफाली वर्मा ने कौन- कौन से 8 बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले.

भारत के लिए टी20 मैच का सबसे तेज शतक

शेफाली वर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उन्होंने महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड के बराबर है. 

छक्कों के मामलों में भी रचा इतिहास 

इस पारी के दौरान शेफाली ने छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया. अब महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए उनके नाम 102 सिक्स हो चुके हैं. इस आंकड़े के साथ उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 100 छक्के दर्ज हैं.

इस खास क्लब में भी हुईं शामिल

शानदार सेंचुरी के साथ शेफाली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक जड़ने वाली तीसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं. इस फॉर्मेट में स्मृति मंधाना दो बार और हरमनप्रीत  कौर एक बार शतक लगा चुकी हैं. अब शेफाली भी इस खास क्लब का हिस्सा बन गई हैं.

एक साल में ज्यादा रन

शेफाली वर्मा ने इस टी20 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 2026 में उनके खाते में अब तक 815 रन दर्ज हो चुके हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

उन्होंने टी20 में एक साल के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 2026 में वह अब तक 35 छक्के जड़ चुकी हैं. इससे पहले यह उलब्धि श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम थी, जिन्होंने 2024 में 32 छक्के लगाए थे.

एक साल में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर

शेफाली वर्मा ने एक साल में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने का भी अपने नाम कर लिया है. अब तक स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक साल में 8-8 बार 50+ स्कोर कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

संबंधित सामग्री

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है.

एशियन गेम्स में Chamari Athapaththu संभालेंगी श्रीलंका की कमान, ये स्टार खिलाड़ी बाहर

एशियन गेम्स में Chamari Athapaththu संभालेंगी श्रीलंका की कमान, ये स्टार खिलाड़ी बाहर

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू को सौंपी गई है.