हत्या

खौफनाक वारदात! कटिहार में सो रहे व्यक्ति को सिर में मारी गोली 

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By : Rani Thakur
खौफनाक वारदात! कटिहार में सो रहे व्यक्ति को सिर में मारी गोली 

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव, पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है।