विशेष पहल

पितृपक्ष मेले में बच्चों के लिए खास सुरक्षा कवच! QR कोड बताएगा बच्चे का पता, बिछड़ने पर तुरंत मिलेंगे परिजन

पितृपक्ष मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर गया जिला प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। 

By : Rani Thakur
पितृपक्ष मेले में बच्चों के लिए खास सुरक्षा कवच! QR कोड बताएगा बच्चे का पता, बिछड़ने पर तुरंत मिलेंगे परिजन

गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/गया जी:
पितृपक्ष मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर गया जिला प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। भीड़भाड़ के दौरान बच्चों के परिजनों से बिछड़ने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द परिवार तक पहुंचाने के लिए QR कोड आधारित सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।

इसके तहत बच्चों के लिए QR कोड वाला स्टीकर/बैंड जारी किया जाएगा, जिसे बच्चे के हाथ में पहनाया जाएगा। QR कोड में बच्चे के माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर और स्थायी पता समेत जरूरी संपर्क जानकारी दर्ज रहेगी।

पितृपक्ष मेले के दौरान यदि कोई बच्चा भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ जाता है, तो उसके हाथ में लगे QR कोड को स्कैन कर परिजनों का संपर्क विवरण हासिल किया जा सकेगा। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की मदद से बच्चे को उसके परिवार से मिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पितृपक्ष के दौरान खो जाने वाले बच्चों की पहचान और उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रशासन का मानना है कि भीड़भाड़ वाले मेला क्षेत्र में यह व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

संबंधित सामग्री

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।