TRE-4 

TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन, शिक्षा मंत्री ने बताया विभाग का अगला कदम

पटना में TRE-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र एकल परीक्षा कराने और नेगेटिव मार्किंग नहीं रखने की मांग कर रहे हैं। 

By : Rani Thakur
TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन, शिक्षा मंत्री ने बताया विभाग का अगला कदम

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
पटना में TRE-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र एकल परीक्षा कराने और नेगेटिव मार्किंग नहीं रखने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 की अधियाचना और पदों की संख्या को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 32 हजार 388 पदों के लिए अधियाचना पहले ही BPSC को भेजी जा चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें कुछ और पद जुड़ सकते हैं।

दरअसल, पटना में TRE-4 परीक्षा के पैटर्न को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाए और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा जाए।

इसी को लेकर जब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग की ओर से 32 हजार 388 पदों के लिए अधियाचना BPSC को भेजी जा चुकी है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुछ पद ऐसे भी हैं, जो पिछली प्रक्रिया में छूट गए थे। विभाग ने ऐसे पदों की सूची मंगा ली है। इन अतिरिक्त पदों को भी अधियाचना में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है और अगले एक-दो दिनों में पदों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि छूटे हुए पदों की सूची सामान्य शाखा को भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद बढ़े हुए पदों की संख्या को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।

हालांकि, छात्रों की एकल परीक्षा और नो नेगेटिव मार्किंग की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य विषय विभाग की ओर से अधियाचना भेजने और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ा है। परीक्षा का आयोजन और उसके नियम तय करना संबंधित आयोग के स्तर पर होगा।

संबंधित सामग्री

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है।