बांध निर्माण कार्य 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भागलपुर दौरे पर, CM सम्राट चौधरी भी रहेंगे साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे भागलपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। 

By : Rani Thakur
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भागलपुर दौरे पर, CM सम्राट चौधरी भी रहेंगे साथ

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
शम्भू भगत/भागलपुर:
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे भागलपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता नवगछिया के राघोपुर स्थित काजीकरैया जाएंगे जहां एरियल सर्वे के जरिए बांध के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा।

इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेंगे और यहां रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और राहत व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम में भागलपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में बाढ़ और राहत कार्यों से जुड़े कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।