सफलता

पटना से अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ी गई युवती, पूछताछ में कबूला कि...

पटना जंक्शन के पास से अवैध शराब के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

By : Rani Thakur
पटना से अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ी गई युवती,  पूछताछ में कबूला कि...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
पटना जंक्शन के पास से अवैध शराब के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिया नामक युवती को पकड़ा है। युवती के हैंड बैग और शोल्डर बैग से अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती यूपी से शराब लेकर आई थी। उसने रुपये के लालच में शराब की खेप लाने की बात भी कबूली है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। 

पुलिस पूछताछ में युवती ने पहले कभी शराब तस्करी नहीं करने की बात स्वीकारी है।  युवती ने दावा किया है कि वह परिचित युवक के कहने पर शराब लेकर आई है। कोतवाली थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस पूरे मामले की जानकारी ASP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने दी जानकारी

संबंधित सामग्री

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।