सफलता 

बिहार में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। 

By : Rani Thakur
बिहार में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
शंभू भगत/भागलपुर:
भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कसमाबाद निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है।

मामले को लेकर डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कसमाबाद निवासी बबलू मंडल के पास अवैध हथियार है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बबलू मंडल को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तारी के बाद सुल्तानगंज में डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। डीएसपी के मुताबिक, बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बबलू मंडल से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में हथियारों के स्रोत या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।

संबंधित सामग्री

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है।