उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई। यूपी कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र को गोली मार दी गई। घटना के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
यूपी कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार को बीएससी के चौथे सेमेस्टर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप गया है। आरोपी एक छात्र बताया जा रहा है। जिस छात्र की हत्या की गई है उसकी पहचान सूर्य प्रताप सिंह (23) के रूप में हुई है।