न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट मुरी एवं आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा.दिनांक 21.09.2026 को लगभग 18:30 बजे मुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर ट्रेन के आगमन के दौरान चेकिंग की गई. इसी क्रम में कोच संख्या B-7 में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई. उसकी पहचान समीर कुमार झा (उम्र लगभग 36 वर्ष), निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई.तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद हरे रंग के ट्रॉली बैग से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद हुईं. कुल 6.840 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,960/- है, जब्त की गई.
यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट मुरी के पोस्ट कमांडर श्री संजीव कुमार के निर्देशन में आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों की सतर्कता और संयुक्त प्रयास से की गई. कार्रवाई में SI रवि शंकर, ASI एम.के. जायसवाल, ASI बी.एन. ठाकुर, आरपीएफ पोस्ट मुरी के अन्य कर्मियों तथा आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची के SI रवि शेखर एवं CT प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही.पकड़े गए व्यक्ति एवं जब्त शराब को 22.09.2026 को संबंधित उत्पाद विभाग, रांची को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां