न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की रकम के चोरी मामले की इस समय एसआईटी जांच कर रही है. इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंपत राय के साथ ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
बता दें कि एसआईटी जांच और 8 लोगों पर एफआईआर के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण कार्य के प्रभारी गोपाल राव के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंग लाल बागरा, केंद्रीय संगठन सचिव मिलिंद परांडे और केंद्रीय संयुक्त संगठन सचिव विनायक राव की बैठक हुई. बैठक में यह कहा गया कि चढ़ावे की चोरी की घटना से संगठन की छवि धूमिल हुई है. इस बैठक के बाद चम्पत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर आ रही है.
यह भी पढ़ें: 7वीं JPSC परीक्षा में झारखंड HC ने माना दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार को नियुक्त नहीं करना गलत, JPSC ने भी गलती मानी