झारखंड का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है आंधी-वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर झारखंड में दिख रहा है. झारखंड ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी इसके असर से अच्छी बारिश हो रही है. 18 अगस्त को झारखंड के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के अनुसार, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में बारिश का असर ज्यादा दिखागा. मंगलवार ही नहीं, बुधवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. गढ़वा, पलामू और लातेहार के लिए ऑरेंज अलर्ट वहीं रांची समेत 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट किया गया है. राज्य के कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज और कल वज्रपात की भी घटनाएं हो सकती हैं.

आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल और बारिश का असर रहेगा. वहीं, खासकर चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, लातेहार और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का खतरा ज्यादा है. रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है. IMD के अनुसार 18 अगस्त को झारखंड में तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है.

इतना ही नहीं, आगे के मौसम के बारे में भी मौसम विभाग ने कुछ इस प्रकार की मौसम की सम्भावनाएं जताई हैं.

  • 18 अगस्त - तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश.
  • 19 अगस्त - कई स्थानों भारी बारिश हो सकती है.
  • 20 अगस्त - बारिश की गतिविधियां थोड़ी सीमित होंगी, लेकिन बारिश की सम्भावनाएं बनी रहेंगी.
  • 20 अगस्त - बारिश की गतिविधियां थोड़ी सीमित होंगी, लेकिन बारिश की सम्भावनाएं बनी रहेंगी.
  • 22 अगस्त - कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना.
  • 23 अगस्त - कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश.

यह भी पढ़ें: धनबाद में एक बार फिर  हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और  बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

संबंधित सामग्री

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में किया जनसंवाद

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

जल निकासी के रास्ते पर अवैध कब्जे से जलजमाव का आरोप, ग्रामीणों ने पलामू डीसी को आवेदन देकर मदद की लगाई थी गुहार

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं