अनियमितता

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने वाली ममता वाहन सेवा पिछले 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण चरमराने लगी है. दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 तक का यात्रा भाड़ा बकाया होने से वाहन मालिकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं, जिससे जिले भर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं.

ममता वाहन योजना के तहत दूरदराज के गांवों से गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल लाने और वापस घर छोड़ने की जिम्मेदारी इन्हीं वाहनों की है. लेकिन भुगतान नहीं होने से डीजल भरवाना और गाड़ियों का रखरखाव करना मुश्किल हो गया है. वाहन मालिकों का कहना है कि लगातार बढ़ते खर्च और घर चलाने की दिक्कतों के कारण अब वाहन चलाना असंभव हो गया है.इसका सबसे बुरा असर जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है. कई जगहों पर आपात स्थिति में एंबुलेंस या ममता वाहन नहीं मिलने से प्रसव पीड़ित महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही स्वास्थ्य संसाधनों की कमी है, ऐसे में ममता वाहनों के पहिए थमने से मरीजों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं.समस्या को लेकर जिले के ममता वाहन मालिक सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी से मिले. सनातन चातर, मो. मुस्ताक, रसिका हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने सीएस कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने 8 माह के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने और भविष्य में समय पर राशि जारी करने की मांग की.ज्ञापन लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. माझी ने वाहन मालिकों को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से बात कर बकाया भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की बात कही. सीएस ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य सेवा बाधित न हो, इसके लिए विभाग स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे.

फिलहाल वाहन मालिकों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद कुछ राहत की उम्मीद जताई है, लेकिन जब तक बकाया राशि खाते में नहीं आती, जिले में ममता वाहन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC समेत बैकलॉग 25 परीक्षाएं हुई रद्द, जिनकी नियुक्ति हो चुकी है, नौकरी कर रहे हैं, क्या होगा उनका?

संबंधित सामग्री

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में किया जनसंवाद

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

जल निकासी के रास्ते पर अवैध कब्जे से जलजमाव का आरोप, ग्रामीणों ने पलामू डीसी को आवेदन देकर मदद की लगाई थी गुहार