उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

By : News11 Bharat
उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया हैं. पुलिस के अनुसार 14-15 मार्च की रात विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुचर इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को झाड़ियों में छिपे एक संदिग्ध व्यक्ति की हलचल दिखाई दी. सुरक्षाबलों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह आतंकी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था.

मुठभेड़ के बाद हथियारों का जखीरा बरामद
मुठभेड़ के बाद मौके से AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया हैं. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई अन्य आतंकी मौजूद न हो.

लगातार नाकाम हो रही घुसपैठ की कोशिशें
पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं. हालांकि भारतीय सेना और सुरक्षाबलों की सतर्कता के कारण इन प्रयासों को लगातार विफल किया जा रहा हैं. सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं.

यह भी पढ़े: रांची: बड़ा तालाब क्षेत्र के पास गैस वितरण को लेकर हंगामा, कई पुलिस अधिकारी मौजूद
 
संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।