Isha Rikhi
एक्सक्लूसिव

Big Boss 20: बादशाह संग रिश्ते पर ईशा रिखी का बड़ा खुलासा, बोली-'फिजिकल और इमोशनल चीटिंग झेली'

पंजाबी ऐक्ट्रिस ईशा रिखी ने बादशाह के साथ हाल ही में अलग होने की घोषणा की थी. बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने बादशाह के साथ अलग होने की वजह बताई.<br/><br/> <br/>

By : Amisha Pathak
Big Boss 20: बादशाह संग रिश्ते पर ईशा रिखी का बड़ा खुलासा, बोली-'फिजिकल और इमोशनल चीटिंग झेली'

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: पंजाबी ऐक्ट्रिस ईशा रिखी ने बादशाह के साथ हाल ही में अलग होने की घोषणा की थी. ईशा ने बादशाह से शादी के 5 महीने बाद ही अलग होने का फैसला ले लिया था. हालांकि, दोनों किस कारण अलग हुए थे इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. हाल ही में इस बात का खुलासा ईशा ने खुद किया. दरअसल, बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने बादशाह के साथ अलग होने की वजह बताई.

ईशा ने कनिका मान से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया. उन्होंने कहा कि बादशाह रिलेशनशिप तो चाहते थे, मगर आगे चलकर आने वाली जिम्मेदारियों से वह पीछे भाग रहे थे. बाद में कनिका ने ईशा से पूछा कि, बादशाह उन्हें किस तरह का धोखा दे रहे थे? इस पर ईशा ने कनिका को जवाब दिया कि उन्हें हर तरह का धोखा मिल रहा था. फिर उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वह रिश्तों को कैसे देखती हैं?

ईशा रिखी ने बताया कि वह किसी भी रिश्ते को लेकर सिर्फ दूसरों की बातों पर भरोसा नहीं करतीं. उनका कहना है कि अगर कोई उनके पास आकर किसी व्यक्ति के बारे में कुछ कहता है, तो वह पहले सबूत मांगती है और बिना खुद देखे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचतीं. उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में भी उन्हें कई तरह के संकेत मिल रहे थे, लेकिन उन्होंने उन बातों को तब तक सच नहीं माना, जब तक उन्हें खुद अपनी आंखों से कुछ नजर नहीं आया. रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ था और उन्हें चीट किया जा रहा था. बादशाह और ईशा का रिश्ता प्राइवेट था. यहां तक कि दोनों ने शादी भी चुपचाप कर ली थी. दोनों शादी से पहले चार साल तक रिश्ते में थे. 

यह भी पढ़ें: 'चलते चलते यूहीं कोई मिल गया...' 54 साल के बाद भी कायम है मीना कुमारी के इस आखिरी गाने का जादू