Kriti Sanon
एक्सक्लूसिव

गणपति सेलिब्रेशन में कृति सेनन के लुक ने खिंचा फैंस का ध्यान, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

कृति सेनन का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया में छाया हुआ है. उनके इस लुक को काफी सराहना भी मिल रही है.

By : Amisha Pathak
गणपति सेलिब्रेशन में कृति सेनन के लुक ने खिंचा फैंस का ध्यान, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: कृति सेनन का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया में छाया हुआ है. उनके इस लुक को काफी सराहना भी मिल रही है. एक्ट्रेस ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के लिए खूबसूरत ब्लू साड़ी में तस्वीरें शेयर की है. उनकी सादगी और एलिगेंट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

ब्लू साड़ी में कृति सेनन

गणेश चतुर्थी के उत्सव के लिए कृति सेनन ने बेहद सुंदर ब्लू रंग की साड़ी चुनी. वो सारी तस्वीरों में बहुत सुंदर दिख रही हैं. उनका ग्लैमरेस पोज और सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. 

कृति सेनन हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं. इस साल कॉकटेल 2 फिल्म से उन्होंने काफी लोगों का दिल भी जीता है. और अब उनकी गणपति सेलिब्रेशन की लुक दिल जीत रही है. कृति ने अपनी तस्वीरें मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. जिसके बाद उनके इस लुक की खुब चर्चा हो रही है.

कृति सेनन वैसे तो सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती हैं. और हमेशा ही कुछ न कुछ पोस्ट भी करती रहती हैं. इस गणपति उत्सव में उन्होंने रॉयल ब्लू साड़ी चुना जिस पर गोल्डन कलर की डिटेलिंग है. जो उनके लुक को और भी खास बना रही थी. वहीं बालों में गजरा और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन कर लुक में फेस्टिव टच दिया.

यह भी पढ़ें: पीरियड्स में बढ़ जाती है मीठा खाने की क्रेविंग? इन उपायों से कर सकते हैं कट्रोल