हनुमान अंश

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

By : Dipali Kumari
फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

न्यूज़11 भारत 
एंटरटेनमेंट/डेस्क: 
लोगों पर फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) का ऐसा जादू चढ़ा है कि थिएटर्स में फिल्म को 45 दिन हो गए, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी तेज है. पहले दिन फिल्म ने 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था. दो हफ़्तों तक फिल्म धीमी गति से चलती रही. वहीं तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.
     
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने पहले दिन 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था. दो हफ्तों तक धीमी कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45

सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद रविवार को फिल्म ने बढ़त दर्ज करते हुए 13.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. 45वें दिन फिल्म की इतनी कमाई काफी मायने रखती है, खासकर जब सिनेमाघरों में पहले से ही अन्य फिल्में लगी हुई हैं.
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 45 दिनों में दुनियाभर में 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जिसमें 26 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है. इसमें रविवार का ओवरसीज कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये है.

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश'

बताते चलें फिल्म हनुमान अंश नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है. फिल्म में उनके बचपन से लेकर आध्यात्मिक जीवन और लोगों की सेवा करने तक की कहानी दिखाई गई है. फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि किस तरह उन्होंने अपना जीवन दूसरों की मदद और मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया. इसमें भक्ति, सेवा और आस्था से जुड़े कई पहलुओं को सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका अभिनेता शोभिनव सत्य ने निभाई है.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई