Is LPG Price Hike before Diwali festival

LPG Price Hike Diwali: दीवाली से पहले क्या महंगे हुए सिलेंडर के दाम? जानिए क्या हैं आज के रेट

दीवाली से पहले रसोई गैस के दाम बढ़ गए है क्या? तो जानिए आज क्या सिलेंडर के रेट में कोई बड़ा बदलाव हुआ है। इतना ही नहीं कमर्शियल सिलेंडर के लेकर क्या अपडेट है।

By : संजय चतुर्वेदी
LPG Price Hike Diwali: दीवाली से पहले क्या महंगे हुए सिलेंडर के दाम? जानिए क्या हैं आज के रेट

LPG Cylinder Price Hike Truth

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के बीच सबसे बड़ा त्योहार दीपावली नजदीक है। ऐसे में रसोई का बजट संभालने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में पहला सवाल आता है कि त्योहार के बीच कहीं सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के कीमतों पर ध्यान भी इसलिए जाता है कि इस त्योहार में घर में तरह तरह के पकवान बनते हैं। इसलिए सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

ऐसी स्थिति में त्योहार का खर्च जोड़ रहे परिवार के लिए राहत की खबर है क्योंकि 25 अक्टूबर के एलपीजी सिलेंडर के रेट आ गए हैं और घरेलू सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। पर अभी क्या दाम है यह भी जान लीजिए।

घरेलू सिलेंडर की आज की कीमत

बता दें कि  14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम अक्टूबर में बदले हैं। हालांकि इससे पहले जून में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन मुंबई से लेकर भोपाल तक दाम अलग अलग है। जहां मुंबई में कीमत 941.50 पैसे है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर से लेकर यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में 939.50 रुपये कीमत है। कोलकाता में 968, बेंगलुरु में 944.5 और पटना में 1031.50 देने होंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में अलग जिलों में अलग कीमत है। जहां इटावा मं 973.50, बिजनौर में 963 और अलीगढ़ में 960 रुपये है।

कमर्शियल सिलेंडर अब भी महंगा

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर को ही 62.5 रुपये बढ़े थे। इसके बाद दिल्ली में यह 2810 रुपये का हो गया। वहीं, नोएडा में कीमत 2747.5, मुंबई में 2764.5, बेंगलुरु में 2764, कोलकाता में 2954 तो पटना में 3100.5 रुपये है। भले ही धनतेरस और दीवाली पर होटल और रेस्टोरेंट में भीड़ बढ़ती है। लेकिन होटल, ढाबा और कैटरिंग चलाने वालों के लिए खर्च अब भी काफी ज्यादा है।

हर महीने कब बदलते हैं सिलेंडर के दाम

उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखकर कीमत तय करती हैं। लोकल टैक्स और ढुलाई खर्च के कारण हर शहर में रेट अलग रहते हैं। सरकार और कंपनियाँ महंगाई काबू में रखने के लिए घरेलू सिलेंडर के दाम लंबे समय तक स्थिर रखने की कोशिश करती हैं। कमर्शियल सिलेंडर पूरी तरह बाजार के उतार चढ़ाव पर चलता है। इसलिए उसमें हर महीने बदलाव की संभावना ज्यादा रहती है।

संबंधित सामग्री

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid in coal businessman: दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ईडी ने कारोबारी गुलशन बघेल के फ्लैट पर छापा मारा। 10 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कार्रवाई की वजह आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Oct 27, 2026
Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

दुर्ग में खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी के दो लोग हिरासत में हैं और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।<br/>

Oct 26, 2026
खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों पर सवाल उठाए।

Oct 26, 2026
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

Oct 26, 2026
JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज होगा। BSE, NSE और केफिन टेक की साइट पर स्टेटस देख सकते हैं। रिटेल कैटेगरी 2.72 गुना भरी थी और लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।<br/>

Oct 26, 2026