पुतिन-मोदी की भारत में महत्वपूर्ण मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत में ग्रैंड एंट्री! मोदी से मुलाकात में Su-57 और BrahMos पर नजर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुँचे, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में Su-57, BrahMos के अपग्रेड और रक्षा सहयोग पर चर्चा संभव।

By : नरेंद्र कुमार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत में ग्रैंड एंट्री! मोदी से मुलाकात में Su-57 और BrahMos पर नजर

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विमान करीब रात 3 बजे दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा, जहां विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुतिन का काफिला ITC मौर्या होटल के लिए रवाना हुआ।

भारत पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है। दोनों नेताओं की बैठक में रक्षा सहयोग सबसे अहम मुद्दों में रह सकता है। खास तौर पर Su-57 फाइटर जेट, अपडेटेड ब्रह्मोस, S-400 और Su-30MKI के अपग्रेड पर बातचीत की संभावना है।

Su-57 को लेकर भारत की क्या दिलचस्पी है?

रूस पहले ही भारत को Su-57 फाइटर जेट बेचने के साथ-साथ भारत में इसके उत्पादन और तकनीक साझा करने का प्रस्ताव दे चुका है। भारत की दिलचस्पी सिर्फ विमान खरीदने तक सीमित नहीं है। नई दिल्ली चाहती है कि किसी भी संभावित डील में ऐसी तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मिले, जिसका इस्तेमाल आगे भारत के अपने लड़ाकू विमान कार्यक्रमों में भी किया जा सके।यही वजह है कि मोदी-पुतिन बैठक में इस मुद्दे पर बातचीत खास महत्व रख सकती है।

पुतिन के काफिले की तैयारी पहले ही दिल्ली पहुंच गई थी

पुतिन के भारत पहुंचने से पहले ही रूस ने उनकी सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी थीं। गुरुवार को रूस के तीन ट्रांसपोर्ट विमान जेवर एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें IL-76 भी शामिल था। पुतिन के इस्तेमाल के लिए उनकी Aurus Senat बख्तरबंद लिमोजिन भी इन्हीं तैयारियों के तहत भारत लाई गई।

राष्ट्रपति के साथ आने वाला IL-96-300PU विमान भी सामान्य विमान नहीं है। इसे राष्ट्रपति के लिए चलते-फिरते कमांड सेंटर के तौर पर तैयार किया गया है। दिल्ली में पुतिन की अंदरूनी सुरक्षा रूस की Federal Protective Service यानी FSO संभालेगी, जबकि बाहरी सुरक्षा का जिम्मा भारतीय एजेंसियों के पास रहेगा।

मोदी-पुतिन बैठक में इन मुद्दों पर रह सकती है नजर

S-400 और Su-30MKI: भारत रूस से S-400 की बाकी खेप की सप्लाई और सिस्टम के रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। इसके साथ ही Su-30MKI को अपग्रेड करने की ‘सुपर सुखोई’ योजना भी बातचीत में आ सकती है। इसमें बेहतर रडार और नए हथियार सिस्टम लगाए जाने की योजना है।ब्रह्मोस का नया वर्जन: दोनों देश ब्रह्मोस के हल्के वर्जन BrahMos-NG पर भी सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। यह मौजूदा ब्रह्मोस से हल्की होगी और इसे तेजस जैसे लड़ाकू विमानों से लॉन्च करने की क्षमता विकसित की जा रही है।

परमाणु ऊर्जा: रक्षा के अलावा न्यूक्लियर एनर्जी भी बातचीत का अहम हिस्सा हो सकती है। रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना में भारत के साथ काम कर रही है। अब भारत में रूसी तकनीक से नए परमाणु संयंत्र और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है।

रुपया-रूबल में कारोबार: दोनों देश डॉलर पर निर्भरता कम करने और रुपये-रूबल में व्यापार बढ़ाने के विकल्पों पर भी काम कर रहे हैं। रूस के मुताबिक BRICS देशों के साथ उसके करीब 90% कारोबार में स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल हो रहा है। भारत और रूस के बीच जमा स्थानीय मुद्रा को व्यापार और निवेश में इस्तेमाल करने के तरीकों पर भी चर्चा संभव है।

रूस तक व्यापारिक रास्ते आसान करने पर भी जोर

भारत और रूस के बीच कारोबार बढ़ाने के लिए International North-South Transport Corridor (INSTC) और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री मार्ग को आगे बढ़ाने का मुद्दा भी उठ सकता है।INSTC भारत को ईरान के रास्ते रूस से जोड़ता है। वहीं चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री मार्ग के जरिए दोनों देशों के बीच माल पहुंचाने का समय करीब 40 दिन से घटकर 20–22 दिन होने की उम्मीद है।अब नजर प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बैठक पर है। खास तौर पर रक्षा क्षेत्र में अगर कोई बड़ा फैसला या डील सामने आती है, तो यह मुलाकात भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिए अहम संकेत दे सकती है।

संबंधित सामग्री

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु ने भारतीय संस्कृति, हिंदू दर्शन, शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जगाई। उनकी विरासत आज भी आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रासंगिक है।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026