ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में तूफान से तबाही, अब तक नौ की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में तूफान से तबाही, अब तक नौ की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

आयुक्त कैटरीना कैरोल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरेटन बे में ग्रीन आइलैंड के पास एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। उसमें 11 लोग सवार थे।

By : News Desk Bhopal
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में तूफान से तबाही, अब तक नौ की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान देश के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान से अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को कहा, हजारों घरों में अब भी बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लग सकता है।द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड राज्यों में मौसम की कड़ी मार पड़ी। जमकर ओले गिरे और मूसलाधार बारिश हुई। सबसे अधिक प्रभावित कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण घरों की छतें उड़ गईं और हजारों पेड़ गिर गए। क्वींसलैंड राज्य पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरेटन बे में ग्रीन आइलैंड के पास एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। उसमें 11 लोग सवार थे।

क्वींसलैंड में अलग-अलग घटनाओं में नौ साल की एक लड़की और एक महिला नाले में बह गईं। दोनों के शव बरामद हो गए। इसके अलावा पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला विक्टोरिया के एक कैंप ग्राउंड में भरे पानी में मृत पाई गई है। क्वींसलैंड के स्वामित्व वाली बिजली कंपनी एनर्जेक्स ने कहा कि तूफान के बाद 90,000 से अधिक घरों में अभी भी बिजली नहीं है। तूफान से सैकड़ों लाइनों को नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में अभी कई दिन लगेंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बारिश की भविष्यवाणी की है।

संबंधित सामग्री

CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। साय कैबिनेट ने 3100 रुपये क्विंटल की दर और 360 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई। कर्मचारियों को कैशलेश इलाज भी मिलेगा।

Oct 27, 2026
Outsourced Workers Age: आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, अब 60 साल तक कर सकेंगे नौकरी

Outsourced Workers Age: आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, अब 60 साल तक कर सकेंगे नौकरी

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में काम करने वाले करीब 50 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

Oct 12, 2026
MP Electricity Workers Protest: एमपी में बिजली संविदाकर्मियों की काम बंद की चेतावनी!

MP Electricity Workers Protest: एमपी में बिजली संविदाकर्मियों की काम बंद की चेतावनी!

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में कार्यरत करीब 5,000 संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और ऊर्जा विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

Oct 08, 2026
Electricity Bill Hike: MP के उपभोक्ताओं की जेब पर दोहरी मार!टैरिफ बढ़ा और सरचार्ज भी, बिजली 10 फीसदी तक महंगी

Electricity Bill Hike: MP के उपभोक्ताओं की जेब पर दोहरी मार!टैरिफ बढ़ा और सरचार्ज भी, बिजली 10 फीसदी तक महंगी

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर टैरिफ वृद्धि और एफपीपीएस सरचार्ज मिलाकर करीब 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त भार पड़ रहा है। ताप विद्युत गृहों का कम पीएलएफ इसकी बड़ी वजह बताया गया है।

Oct 04, 2026
Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में भाजपा नेता की करंट से मौत

Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में भाजपा नेता की करंट से मौत

राजधानी भोपाल के एमपी नगर में रविवार रात एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डीबी मॉल के पास सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से फैले खुले तार की...

Sep 28, 2026