युवक की मौत

जामताड़ा: कुएं में गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: कुएं में गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडरो हरिजन टोला में कल मंगलवार रात कुएं में गिरकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान गम्हरियाटांड गांव निवासी संतोष भंडारी के रूप में हुई है. युवक एक नाई था और वह मंडरो गांव के हरिजन टोला में हजामत के लिए आया था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, संतोष मंगलवार को मंडरो गांव में छटियारी कार्यक्रम में हजामत बनाने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान मंडरो हरिजन टोला स्थित एक कुएं में उसके गिरने की जानकारी मिली. स्थानीय लोगों और परिजनों ने काफी प्रयास के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका जतायी है. 
हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.संतोष नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी अचानक मौत से पत्नी और चार बच्चों के सामने परिवार में संकट खड़ा हो गया है. 
नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि कुएं में गिरने से युवक की मौत की सूचना मिली है. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा: नशे में धुत पिता ने कुल्हाड़ी से की जवान बेटे की हत्या, कई दिनों से चल रहा था पिता-पुत्र के बीच विवाद

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.