फर्जीवाड़ा

गढ़वा में फर्जी नंबर प्लेट लगी दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी की फ्रूटी शराब बरामद

चेसिस नंबर जांचने पर खुला राज, यूपी के ओबरा से बिहार के हाजीपुर जा रही थी खेप, चालक गिरफ्तार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा में फर्जी नंबर प्लेट लगी दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी की फ्रूटी शराब बरामद

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से शराब तस्करी के बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जहाँ पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-39 पर रविवार अहले सुबह हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो (BR05PA 6347) की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस-इंजन नंबर में भारी अंतर मिला, जिससे स्पष्ट है कि तस्करी के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल हो रहा था.

संदेह होने पर थाना प्रभारी और एएसआई ने ली तलाशी

संदेह होने पर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार एवं एएसआई जयप्रकाश गुप्ता ने वाहन की गहनता सें तलाशी ली तो सीटों के नीचे विशेष रूप से मॉडिफाइड चेंबर (गुप्त तहखाना) मिला. इस तहखाने से उत्तर प्रदेश के नोट फॉर सेल का लोगो चिपका हुआ शराब मिला सोनभद्र निर्मित 180 एमएल के तीन ऑरेंज फ्लावर पाउच कुल 810 फ्रूटी शराब के पैकेट बरामद किए गए. जप्त 145.8 लीटर शराब की अनुमानित कीमत ₹1,05,300 आंकी गई है, गढ़वा पुलिस ने मौके से चालक रोहित कुमार गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार चालक बिहार के कानो विशुनपुर, समस्तीपुर जिला के रहने वाला बताया. जो पहले भी पलामू में कंटेनर गाड़ी में 155 पेटी शराब तस्करी में जेल जा चुका है,पूछताछ में रोहित ने कुबूल किया कि यह शराब ओबरा के अविनाश जायसवाल द्वारा लोड कराई गई थी, जिसे हाजीपुर के आलू सिंह के पास खपाना था, इस सिंडिकेट में समस्तीपुर बिहार का मोनू कुमार भी रोहित का सहयोगी है,पुलिस अब वाहन मालिक की पहचान करने के साथ-साथ इस अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: मधेया गांव के ग्रामीणों ने भू-अर्जन कार्यालय और सड़क ठेकेदार पर मुआवजा राशि के गलत निर्धारण का लगाया आरोप

संबंधित सामग्री

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.