बरामदगी

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई पल्सर एनएस बाइक को पुलिस ने सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर बरामद कर लिया. बाइक बीसखोली के समीप लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दिया गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी आशीष कोड़ा रविवार दोपहर ड्यूटी करने मनोहरपुर स्टेशन पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक (जेएच 06यू 9748) को प्लेटफार्म संख्या-1 के बाहर स्टेशन परिसर में खड़ा किया था. रात करीब 9 बजे ड्यूटी समाप्त होने पर लौटे तो बाइक गायब मिली. आसपास खोजबीन के बाद उन्होंने रात करीब 10 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

बाइक गायब होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का और जेप के जवानों ने खोजबीन शुरू किया. पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए अलग-अलग दिशाओं में घेराबंदी की. इसी दौरान बीसखोली के पास बाइक लावारिस हालत में बरामद कर ली गई. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाइक बरामद हो गई और उसे उसके मालिक आशीष कोड़ा को सौंप दिया गया.

लिखित शिकायत नहीं मिलने से मामला दर्ज नहीं

थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी. बाइक बरामद कर मालिक को सौंप दी गई है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है. हालांकि, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई