कुएं में मिला शव

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ देखा.

By : Ark Sahuliyar
सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
भरनो/डेस्क:
भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ देखा. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. बताया जाता है कि मृतक बंधना उरांव मूल रूप से भंडरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से रायकेरा में अपनी बहन के घर रह रहा था. परिजनों के अनुसार वह बीते दो दिनों से लापता था. 

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित कुएं में शव को देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना भरनो थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भरनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल कुएं में शव मिलने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं. पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहयोग से कुआं से बाहर निकलवाया और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. और आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वृद्ध बंधना की मौत कैसे हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंचा, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. 

यह भी पढ़ें- झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट