कुएं में मिला शव

पलामू: लापता युवती का कुएं में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

दो दिनों से लापता 15 वर्षीय युवती का शव घर के पास स्थित कुएं में तैरता मिला.

By : Dipali Kumari
पलामू: लापता युवती का कुएं में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुम्बा-सतबहिनी पंचायत अंतर्गत नवगढ़ गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता 15 वर्षीय युवती का शव घर के पास स्थित कुएं में तैरता मिला. मृतका की पहचान शिव कुमार पासवान की पुत्री रामा कुमारी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, रामा कुमारी 14 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच आज बुधवार सुबह घर के पास स्थित कुएं में शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: चैनपुर के पनेरीबांध से दो नाबालिग बच्चियां लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.