संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर के शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक के पास बुधवार शाम करीब 4बजे 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे का आदी था और अत्यधिक नशे की हालत में ही उसकी मौत हुई होगी. हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल युवक की पहचान कराने के प्रयासों के साथ मामले की छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें: ईपीएफओ वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को कैबिनेट ने दी मंजूरी दी