न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ओरमांझी के गुंजा देवन जारा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. सभी पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने यह सजा सुनाई. जघन्य अपराध की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सहजनाथ बेदिया, राजो देवी, संजीत बेदिया, रंजीत बेदिया, हेमंत बेदिया, महेंद्र बेदिया, पंचिंत बेदिया, कामेश्वर बेदिया, बेदिया बेदिया, अनुज बेदिया और सूकरा मुंडा को सजा सुनाई गई है.
ट्रिपल मर्डर की घटना 31 अगस्त 2023 की है, जो एक मामूली विवाद में हुआ था. एक सुअर द्वारा खेत में लगे मकई को चरने और नुकसान पहुंचाने को लेकर मामूली विवाद उपजा था. आरोपियों ने कुदाल, चापड़ और दबली से वार कर मृतक झामेश्वर बेदिया और उसकी दोनों पत्नी सरिता और संजू की हत्या कर दी थी, जिसमें एक पत्नी गर्भवती थी. आरोपी हत्यारे मृतक के गोतिया है, जिन्होंने मामूली विवाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. सूअर के द्वारा फसल बर्बाद करने को लेकर झानेश्वर के साथ सहजनाथ के परिवार के सदस्यों का झगड़ा हुआ था. इस दौरान झामेश्वर ने उसे पीट दिया था.
इसी बात को लेकर 31 अगस्त 2023 को करीब ग्यारह बजे सहजनाथ ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ झामेश्वर के घर पर हमला कर दिया. उस वक्त झानेश्वर, उसकी दो पत्नी सरिता और संजू देवी के अलावा उनका भतीजा घर पर मौजूद थे. घर में घुसते के साथ मारपीट शुरू हो गयी. जिसके बाद आरोपियों ने कुदाल, दवली और चापड़ से मारकर झानेश्वर, सरिता और संजू की हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें- रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी