चोरी

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

By : Dipali Kumari
चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चक्रधरपुर/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित एफसीआई गोदाम परिसर के बाहर एक चोर की चालाकी काम न आ सकी. खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया. पकड़ा गया आरोपी रेलवे क्षेत्र के गैंगखोली का निवासी विकास सतनामी बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक संजय शर्मा सरायकेला के एफसीआई गोदाम से सरकारी चावल लादकर चक्रधरपुर पहुंचे थे. रविवार को अवकाश होने के कारण गोदाम बंद था, लिहाजा उन्होंने गाड़ी को प्रखंड कार्यालय के पास ही पार्क कर दिया और केबिन में सो गए. इसी बीच कल रात करीब 2 बजे जब चालक की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि ट्रक के पिछले हिस्से को ढंकने वाला तिरपाल खुला हुआ है. चोरी का अंदेशा होते ही उन्होंने बिना देरी किए आसपास खड़े अन्य गाड़ियों के चालकों को जगाया और आसपास की नाकेबंदी शुरू कर दी.

खदेड़कर पकड़ा, ई-रिक्शा में ले जा रहा था माल

तलाशी के दौरान ड्राइवरों की नजर प्रखंड कार्यालय के मुहाने पर पड़ी, जहां एक युवक ई-रिक्शा में चावल की बोरी लादकर रफूचक्कर होने की फिराक में था. चालकों ने जैसे ही उसे ललकारा, आरोपी ई-रिक्शा छोड़कर भागने लगा. हालांकि, सतर्क ड्राइवरों ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर उसे खदेड़कर धर दबोच लिया.

पकड़े जाने के बाद चालकों ने आरोपी को सुरक्षा के लिहाज से ट्रक से बांधकर रख दिया. घटना की लिखित व मौखिक सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. चालक संजय शर्मा के अनुसार, सोमवार सुबह एफसीआई के एजीएम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी को कानूनी कार्रवाई हेतु उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई