न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है. राज्य सरकार के द्वारा JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सर्विसेस, JSSC CGL, CDPO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी. न्यायाधीश दीपक रोशन की अदालत में आज 15 सितंबर को मामले की विस्तृत सुनवाई होनी है. हजारों अभ्य्यर्थियों की नजरें आज हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी है. दोपहर 12:15 बजे से मामले की सुनवाई शुरू होगी.
बताते चलें यह मामला JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सेवा के चयनित 342 से अधिक अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़ा है. इसमें JSSC CGL-2023 की परीक्षा प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाएं भी शामिल हैं. वहीं FSO और CDPO परीक्षा रद्द करने के मामले में भी सुनवाई होगी.
सरकार को अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. JPSC और JSSC की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल की गई है. CID जांच की स्टेटस रिपोर्ट पर भी नजर होगी. सुनवाई के दौरान नवनियुक्त कर्मियों के वेतन भुगतान का भी मुद्दा उठ सकता है.
मालूम हो हाईकोर्ट ने सरकार के रद्दीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगाया है. बिना व्यक्तिगत जांच और पक्ष सुने नियमित कर्मचारियों को हटाने पर कोर्ट ने सवाल उठाए थे.
इसे भी पढ़ें: रांची में आज से बारिश की संभावना, विभिन्न जिलों में एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल