Drishti Ayurvedic Centre inaugurated in Chainpur;

चैनपुर में दृष्टि आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी मुफ्त डॉक्टरी सलाह व सस्ती दवाएं

चैनपुर थाना रोड स्थित कुरुमगड़ चौक के समीप नवनिर्मित 'दृष्टि आयुर्वेदिक केंद्र' (आयुर्वेदिक दवाखाना) का भव्य उद्घाटन किया गया. इस केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और स्थानीय मुखिया शोभा द

By Vaibhaw Vikram
चैनपुर में दृष्टि आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी मुफ्त डॉक्टरी सलाह व सस्ती दवाएं

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क:
चैनपुर थाना रोड स्थित कुरुमगड़ चौक के समीप नवनिर्मित 'दृष्टि आयुर्वेदिक केंद्र' (आयुर्वेदिक दवाखाना) का भव्य उद्घाटन किया गया. इस केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र के चिकित्सक डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि इस केंद्र को खोलने का मुख्य उद्देश्य चैनपुर ब्लॉक और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम से कम खर्च में बेहतर और प्रामाणिक आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है. 

उन्होंने कहा कि इस संस्थान की ओर से मरीजों के लिए डॉक्टरों की परामर्श सेवा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी. इसके अलावा, यहाँ मिलने वाली सभी आयुर्वेदिक दवाएं काफी किफायती और सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी.डॉ. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे झारखंड में इस तरह के 82 केंद्र पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं. अब चैनपुर ब्लॉक में भी इस केंद्र की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों को गंभीर व सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

उद्घाटन के मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे इस स्वास्थ्य केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आयुर्वेद को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन जिएं. इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज प्रखंड में किया वृक्षारोपण, प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद

संबंधित सामग्री

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है आंधी-वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

धनबाद में एक बार फिर  हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और  बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

धनबाद में एक बार फिर हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

संत निरंकारी चौक के पास हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़<br/>