न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज सोमवार को अपना रूटीन चेकअप करवाने के लिए रिम्स पहुंचे. यहां उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग में अपना चेकअप करवाया.
इस दौरान मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर कभी ऐसी समस्या हो, तो तुरंत जांच करवाना चाहिए. मंत्री का रूटीन चेकअप कर रहे डॉ प्रशांत ने बताया कि सभी चीजें नार्मल हैं.
बताते चलें शनिवार देर रात ही पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अचानक हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
इसे भी पढ़ें: दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद