खेलकूद

शेख भिखारी खेल मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ संपन्न, टाटा ने हनहट को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शेख भिखारी खेल मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ संपन्न, टाटा ने हनहट को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: लोहरदगा: शेख भिखारी खेल मैदान, फुलसुरी पतराटोली में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को रंगारंग समापन हुआ. रोमांचक फाइनल मुकाबले में टाटा की टीम ने हनहट की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जबकि खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने मैचों का भरपूर आनंद लिया. इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिला. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम के युवा नेता रिजवान क्रांतिकारी एवं हलीम अंसारी उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया चेमनी टोप्पो, संजर खान, सदर कलीम अंसारी तथा राजद जिला महासचिव जमीरउद्दीन अंसारी शामिल हुए. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में इश्तेयाक बाबू उर्फ डीजे, इरशाद अंसारी, रब्बानी अंसारी, जमशेद अंसारी, शाहिद अफरीदी, जेएमएम सचिव इमरान अंसारी, मुस्ताक अंसारी सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है. समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: 2.42 करोड़ वापस मांगने वाले खनन कारोबारियों को Jharkhand High Court से झटका, ‘फेंस सिटर्स’ कहते हुए याचिका की खारिज

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.