पीसीसी सड़क का शिलान्यास

चैनपुर के कातिंग पंचायत में 24 लाख की पीसीसी सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

प्रखंड के कातिंग पंचायत में विकास योजनाओं को रफ्तार देते हुए जिला परिषद मद से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया.

By Ark Sahuliyar
चैनपुर के कातिंग पंचायत में 24 लाख की पीसीसी सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क:
प्रखंड के कातिंग पंचायत में विकास योजनाओं को रफ्तार देते हुए जिला परिषद मद से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया मधुरा मिंज, संवेदक और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर कार्य का शिलापट्ट अनावरण किया.इससे पूर्व, गांव में पहुंचे अतिथियों का ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति के अनुसार ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर भव्य स्वागत किया. 

योजना की जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने बताया कि जिला परिषद मद से कुल 24 लाख रुपये की लागत से इस 500 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. यह सड़क कातिंग मुख्य मार्ग से होकर गोरोटो तक जाएगी. इस सड़क के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में आ रही बड़ी समस्या से निजात मिलेगी.संवेदक और विभागीय निर्देशानुसार इस सड़क का निर्माण कार्य आज से ही धरातल पर शुरू कर दिया गया है. प्राक्कलन के आधार पर इस पूरे कार्य को आगामी तीन महीने के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. 

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि इससे पूरे इलाके के विकास को गति मिलेगी.इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कातिंग पंचायत के मुखिया मधुरा मिंज, पूर्व मुखिया रोकी बड़ा, अनीता लकड़ा, पुष्प एक्का, जोन एक्का, ग्रेसियस कुजूर समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष और ग्रामीण उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है आंधी-वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

धनबाद में एक बार फिर  हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और  बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

धनबाद में एक बार फिर हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

संत निरंकारी चौक के पास हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़<br/>