विश्वनाथ उरांव हत्याकांड

घाघरा: विश्वनाथ उरांव हत्याकांड में ग्रामीणों का फुटा गुस्सा, गहन जांच और कार्रवाई की मांग 

सैकड़ो महिला पुरुष पहुंचे घाघरा थाना, रमेश लोहारा  व उसके पुत्र को जेल भेजने की मांग

By : Ark Sahuliyar
घाघरा: विश्वनाथ उरांव हत्याकांड में ग्रामीणों का फुटा गुस्सा, गहन जांच और कार्रवाई की मांग 

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को पीठवर टोली गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे. ग्रामीणों ने मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही रमेश लोहारा एवं उसके पुत्र आर्यन लोहारा को जेल भेजने की मांग की.

ग्रामीणों का आरोप है कि घाघरा पुलिस द्वारा रमेश लोहारा एवं उसके पुत्र आर्यन लोहारा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था और दोनों को शुक्रवार से ही थाने में रखा गया था. पर पुलिस के द्वारा दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस को दोनों पर संदेह है तो मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए.

मृतक की पत्नी ने भी जताई आशंका
मृतक की पत्नी शीला उरांव ने बताया कि विश्वनाथ उरांव रमेश लोहारा के घर गया था, जहां उसने शराब पी और मुर्गा खाया था. देर शाम तक वह रमेश लोहार के आंगन में ही मौजूद था. इसके बाद सुबह उसका शव रमेश लोहारा के घर से कुछ दूरी पर मिला. इसको लेकर मृतक की पत्नी समेत ग्रामीणों ने रमेश लोहारा और उसके पुत्र की भूमिका पर आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच और कार्रवाई की मांग की.

एक घंटे तक थाना परिसर में डटे रहे ग्रामीण
मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करीब एक घंटे तक घाघरा थाना परिसर में जमे रहे. ग्रामीण लगातार पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे. स्थिति को देखते हुए घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह: थाना प्रभारी
इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि रमेश लोहार एवं उसके पुत्र आर्यन लोहार को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक विश्वनाथ उरांव की मौत किस कारण हुई, यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर सक्रिय है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. मामले का अनुसंधान जारी है.

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया